उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार देर रात 11 बजे पूरी मार्केट बंद होने के बाद अचानक से पता चला कि बड़ा चौराहा स्थित Z Square मॉल में आग लग गई। शोरूम में रखे कपड़ों से आग ने भयंकर रूप ले लिया।

शोरूम से धुंआ निकल कर मॉल में भरने लगा। इस बीच सिक्योरिटी गार्ड की नजर पड़ी तो फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

थाना प्रभारी संजीतकांत ने बताया कि शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी 9.30 बजे शोरूम बंद कर चले गए थे। देर रात गार्ड ने आग लगने की जानकारी दी। शोरूम मालिक को सूचना दे दी गई है। करीब चार लाख रुपये के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।

https://twitter.com/RishabhUmrao/status/1301615885317218304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *